0

9/21/15

क्या आप जानते हैं रोमांस की ये यूनिक और इंटरेस्टिंग बातें ?


जानिए, रोमांस से जुड़ी यूनिक ��"र इंटरेस्टिंग बातें जिनसे आप हैं अनजान
रोमांस से जुड़ी ऎसी बहुत सी बाते हैं जिनसे आप अनजान हैं। समय-समय पर रोमांस और उससे जुड़ी बातों पर शोध होते रहते हैं। आज हम आपको ऎसी ही शोधों और अध्ययनों की दिलचस्प जानकारियां बताने जा रहे है। जिससे आपको रोमांस के बारे में कुछ दिलचस्प बातें जानने को मिलेगी। आइए जानते ऎसी ही कुछ बातें-
1. ऎसे पुरूष जिनके अनेक महिलाओं से रोमांटिक रिलेशन होते हैं, वे प्यार को बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण मानते हैं, लेकिन ऎसे पुरूष अपने रिलेशनशिप से पूरी तरह संतुष्ट नहीं होते।
2. एक सर्वे के मुताबिक कपल्स की रोमांस के लिए सबसे पसंदीदा जगह बेडरूम के बाद कार है। युवा बेडरूम के बाद कार में प्यार करना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।
3. नए अध्ययन के अनुसार, महिलाओं में अपनी भावनाओं को समझने के साथ-साथ अपने आस-पास रहने वाले लोगों की भावनाओं व जरूरतों की समझ होती है, ऎसी महिलाएं रोमांस में अच्छी पार्टनर साबित होती है।
4. मनोवैज्ञानिकों द्वारा किए गए एक शोध में पता चला है कि पुरूष किसी भी दूसरे रंग के मुकाबले लाल रंग के परिधान में महिलाओं की ओर ज्यादा आकर्षित होते है।
5-एक शोध के अनुसार कॉलेज के समय जो लड़के रोमांस में लिप्त रहते हैं, वे डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। जबकि कॉलेज टाइम में रोमांस न करने वाले विद्यार्थी नार्मल रहते हैं।
- SOURCE - patrika

No comments:

Post a Comment